
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जैविक कृषि को किसानों के लिए वरदान बताते हुए पूर्वाचल के प्रमुख उद्यमी एवं कृषि वैज्ञानिक श्रीनरायन सिंह कौशिक ने कहा कि जैविक खाद के इस्तेमाल से किसानों को दुगनी आय हो सकती है।
गोपाल एग्रो इंडस्ट्री के निदेशक श्री कौशिक ने एक प्रेस में विस्तार से जैविक खाद के प्रयोग के तरीके के बारे में बताते हुए कहा कि जैविक खेती में रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग नहीं किया जाता है, जिससे मिट्टी की उर्वरता शक्ति बनी रहती है और मनुष्य के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर नहीं पड़ता है।
उन्होंने कहा कि जैविक कृषि उत्पादन में स्थिरता और किसानों को अधिक मुनाफा होता है। यह मिट्टी को स्थिर करने का काम करती है और लंबे समय में यह किसान की मदद करती है। इसके अलावा, जैविक खाद के इस्तेमाल से भूमिगत जल को बचाया जा सकता है।
More Stories
योगी सरकार में सुदृढ़ हो रहे नदियों के तटबंध बाढ़ से बचेंगे गांव
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जगदीशपुर में पनीर की छापेमारी मिले चार नमूने
भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को लेकर पुलिस मुस्तैद