Saturday, February 21, 2026
HomeUncategorizedजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस बैठक में जिले के स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की गई और स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की प्रगति का जायजा लिया गया।

बैठक में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों और गर्भवती महिलाओं का रूटीन टीकाकरण और संस्थागत प्रसव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामानुज कन्नौजिया और अन्य स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments