
गौरव ब्राह्मण सम्मान से हुए सम्मानित
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। सोमवार को बी एस एस परशुराम सेना द्वारा राष्ट्र की परम्परा समाचार पत्र के संपादक को गोरखपुर में सम्मानित किया गया। बताते चलें कि सोमवार बसंत पंचमी के पावन पर्व पर राष्ट्र की परम्परा दैनिक समाचार पत्र के संपादक चन्द्र प्रकाश पाण्डेय को बी एस एस परशुराम सेना के गोरखपुर तारामंडल स्थित कार्यालय पर बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष अजित कुमार पाण्डेय द्वारा ब्राह्मण गौरव सम्मान से सम्मानित कर अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
इस दौरान अजित कुमार पाण्डेय ने कहा कि बीएएस परशुराम सेना द्वारा निष्पक्ष पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकार बंधुओं को सम्मानित किया जाता हैं।
उन्होंने कहा कि बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर राष्ट्र की परम्परा के संपादक चंद्र प्रकाश पाण्डेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने पर उन्हें ब्राह्मण गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया हैं। इस दौरान शशांक मिश्रा, सुधाकर मिश्रा, आनन्द मिश्रा, रूपेश पाण्डेय, राजा बाबू निषाद,राजू यादव सहित आदि लोग मौजूद रहे।
More Stories
देवरिया पुलिस का ‘मार्निंग वॉकर चेकिंग’ अभियान, आमजन से सीधा संवाद और सुरक्षा का भरोसा
बैंक, एटीएम व पेट्रोल पंपों की हुई सघन चेकिंगदेवरिया पुलिस का सुरक्षा अभियान, जनता में भरोसा मजबूत करने की पहल
देवरिया पुलिस का मिशन शक्ति अभियान जारी, महिला सुरक्षा को लेकर किया गया जागरूकता कार्यक्रम