Saturday, February 14, 2026
HomeUncategorizedअंधेरी पूर्व विधानसभा में भाजपा की ओर से कैलेंडर विमोचन का कार्यक्रम...

अंधेरी पूर्व विधानसभा में भाजपा की ओर से कैलेंडर विमोचन का कार्यक्रम संपन्न

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा )नववर्ष के अवसर पर मुंबई में अनेक राजनीतिक और सामाजिक संगठनों की ओर से कैलेंडर विमोचन का कार्यक्रम किया जा रहा है। इसी तरह अँधेरी पूर्व विधानसभा के वार्ड क्रमांक 79 में गुरुवार की सुबह भाजपा मुम्बई सचिव व अजय चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय तिवारी द्वारा ” कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम ” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि अँधेरी पूर्व विधानसभा के विधायक मुरजी भाई पटेल व सिद्धिविनायक ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष पवन त्रिपाठी थे। जबकि विशेष अतिथि मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के अध्यक्ष आदित्य दुबे, इन्द्रसेन उपाध्याय , प्रमोद पांडेय थे। कैलेंडर विमोचन समारोह में प्रमुख रूप से रामजी पांडेय , भास्कर नाकटे , नरेंद्र शुक्ला ,रोहित रावल , जय प्रकाश चौबे , उत्तम पांडेय , सुभाष दुबे ,सुनील करपे,पंकज पांडेय , साहब लाल चौबे थे। इस दौरान भाजपा मुंबई सचिव अजय तिवारी ने उपस्थित लोगों को नववर्ष और मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में कल्पना पाटणकर ,प्रियंका मुंगेकर, साधना मिश्रा ,आरती मशुरकर ,रजनी पाटिल ,गीता दरवेशी ,मनीषा यादव , अपूर्वा सावंत ,श्रमिका घडिगावकर का योगदान सराहनीय रहा। कैलेंडर विमोचन समारोह में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। मेहमानों का स्वागत अजय तिवारी ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments