Tuesday, February 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसड़क दुर्घटना में अज्ञात युवक की हुई मौत

सड़क दुर्घटना में अज्ञात युवक की हुई मौत

पुलिस पहचान करने में जुटी

जैतीपुर/शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। स्टेट हाईवे पर नौगवा गोविंदपुर गांव के पास किसी अज्ञात वाहन से कुचल कर अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।घटना शुक्रवार रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस नें शिनाख्त की काफी कोशिश की, लेकिन युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली सकी।मृतक युवक की उम्र तकरीबन 25 वर्ष थी। वह काली लाल चेकदार जर्सी पहने था। शनिवार सुबह पुलिस ने पंचनामा कर शव पीएम को भेज दिया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नौगवा गोविंदपुर में स्टेट हाईवे किनारे ओमकार सिंह का मकान है,उन्होंने रात करीब 12 बजे अज्ञात 25 वर्षीय युवक को हाईवे पर गंभीर अवस्था में पड़ा देखा।डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस नें जांच पड़ताल की तो देखा युवक का गर्दन से नीचे शरीर का शरीर कुचला हुआ था।अंदेशा व्यक्त किया किसी वाहन से कुचलकर युवक की मौत हुई है।रात होने के कारण युवक की पहचान नहीं हो पाई।सुबह फिर से पुलिस ने शिनाख्त की कोशिश की लेकिन असफलता मिली।एसआई महिपाल सिंह ने बताया रात में किसी समय दुर्घटना में अज्ञात 25 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।शव पीएम को भेजा है,पहचान की कोशिश की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments