Thursday, February 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकार्यस्थल पर महिलाएं और जीवन में संतुलन

कार्यस्थल पर महिलाएं और जीवन में संतुलन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन एवं अधिष्ठाता वाणिज्य संकाय प्रो. श्रीवर्धन पाठक के दूरदर्शी नेतृत्व मे व्यवसाय प्रशासन विभाग में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम ‘मिशन शक्ति: कार्यस्थल पर महिलाएं और कार्य जीवन में संतुलन’ का आरंभ विभागाध्यक्ष ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मिशन शक्ति की नोडल ऑफिसर मेजर प्रो. विनीता पाठक ने सरकार के इस पहल के बारे मे बताया और महिलायों को सशक्त और आत्मनिर्भर कैसे बनाये इस पर विस्तार से प्रकाश डाला मुख्य वक्ता तोजस्वी दुबे ने कार्यस्थल पर महिलाओं से जुड़े समस्याओं के बारे मे जागरूक करते हुए बताया किस तरह से लिंग के आधार पर महिलाओं को कई कार्यो से वंचित किया जाता है। साथ ही साथ जीवन को संतुलित बनाने मे आने वाली समस्याओं पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने छात्राओं को प्रश्नों का जवाब भी दिया। समन्वयक प्रो. मनीष कुमार श्रीवास्तव ने महिलाओं के लिए बनाये गए सुरक्षा नीतियों के बारे मे बताते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु मुख्य वक्ता,अधिष्ठाता वाणिज्य, शिक्षक और छात्र-छात्राओं को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. पूर्णिमा मिश्रा ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments