Friday, February 13, 2026
Homeआजमगढ़दुर्गा सिंह बने आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता

दुर्गा सिंह बने आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता

आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)
मेहनगर तहसील क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार दुर्गा सिंह को आइडियल पत्रकार संगठन का राष्ट्रीय प्रमुख प्रवक्ता नामित किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस संबंध में पत्र जारी किया है। प्रमुख प्रवक्ता बनाये जाने पर क्षेत्रीय पत्रकारों ने दुर्गा सिंह को बधाई दी है।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए तथा संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी से विचार विमर्श के उपरांत वरिष्ठ पत्रकार दुर्गा सिंह निवासी तहसील मेंहनगर को प्रमुख राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गयी है l संगठन द्वारा विश्वास किया गया है, कि दुर्गा सिंह संगठन के साथ मिलकर संगठन की मजबूती प्रदान करेंगे। राष्ट्रीय प्रमुख प्रवक्ता बनाये जाने पर दुर्गा सिंह ने कहा कि संगठन द्वारा जो जिम्मेदारी दी गयी है, उसका पूरी ईमानदारी के साथ निर्वाहन किया जाएगा। ग्रामीण स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पत्रकारों की लड़ाई लड़ी जाएगी। किसी भी कीमत पर पत्रकारों का उत्पीड़न बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पत्रकारों से अपेक्षा की है कि पत्रकार भी पीत पत्रकारिता से बचेंगे। सभी को अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करना होगा। आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक मकसूद अहमद आजमी, कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि दीक्षित, प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव सूर्यकांत कदम,उत्तर प्रदेश मिडिया प्रभारी पवन पाण्डेय, राष्ट्रीय सचिव राशिद खान पठान एवं रोशन लाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल सिंह एवं श्रवण यदु तथा विनोद मिश्र, केंद्रीय संपर्क प्रमुख आबा साहब सूर्यवंशी, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रामायण सिंह, राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्यामजी उपाध्याय एवं विनय कुमार मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्रशांत शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश राहुल खंडेराव, प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र शिवाजी कांबले, प्रदेश अध्यक्ष तेलंगाना, प्रदेश उपाध्यक्ष राजस्थान मनोहर लाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड विनोद मिश्रा, प्रदेश महासचिव उत्तर प्रदेश प्रवीण मद्धेशिया, प्रदेश सचिव आशीष निषाद, प्रदेश संयोजक मनोज गुप्ता, महाराष्ट्र प्रभारी अजय उपाध्याय, राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर नितिन शिंदे, जिला अध्यक्ष सुल्तानपुर विपिन तिवारी,जिला अध्यक्ष आजमगढ़ दुर्गेश मिश्रा, मंडल अध्यक्ष आजमगढ़ राम नारायण राय तथा समस्त पदाधिकारीयों एवं सदस्यों द्वारा दुर्गा सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments