Thursday, March 5, 2026
HomeUncategorizedवृद्धाश्रम में मना अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस

वृद्धाश्रम में मना अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। समाज कल्याण विभाग से अनुदानित किसान सेवा संस्थान द्वारा संचालित वृद्धाश्रम सियरासांथा, गंगा देवरिया में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस धूमधाम से मनाया गया।
मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं न्यायिक अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह एवं भाजपा जिला अध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव रहे। मुख्य अतिथि द्वारा आश्रम में निवासरत वृद्धजनों को संस्था द्वारा आयातित वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
संस्था के अध्यक्ष अतुल कुमार शुक्ला द्वारा आए हुए सभी अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार ने किया एवं वृद्धाश्रम में दिलाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया।
आश्रम प्रबंधक अंबिकेश्वर मणि त्रिपाठी ने सभी वृद्ध जनों को सम्मानित करते हुए आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर ट्रेनी न्यायिक अधिकारी निधि मिश्रा एवं अभिनव त्रिपाठी के अलावा कार्यक्रम में राहुल मिश्रा, संतलाल मौर्य, जमील अहमद, सरोज, नीतू, विनोद, रंजन शुक्ला, बलिराम, धर्मेंद्र कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments