Tuesday, February 17, 2026
HomeUncategorizedसड़क हादसे में वृद्ध की मौत,बाइक सवार घायल

सड़क हादसे में वृद्ध की मौत,बाइक सवार घायल

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) चौराहे से चाय पीकर घर जा रहे एक वृद्ध की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।वही बाइक सवार दोनो युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए।मौके पर पहुंचे आस पास के लोगों ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी तरकुलवा भिजवाया।सूचना पर पहुंची मुकामी पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया।
तरकुलवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोंनहुला रामनगर के मोहपतरही गाँव के रहने वाले 60 वर्षीय वृद्ध राम प्रवेश प्रसाद पुत्र स्व लखन प्रसाद शनिवार सुबह चौराहे पर चाय पीने गए थे।चाय पीकर वापस घर जा रहे थे।इसे दौरान देवरिया की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दी।जिससे वृद्ध की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।वही बाइक सवार दोनों युवक कृष्णमोहन व सिद्धार्थ गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल युवक गोरखपुर के कूड़ाघाट निवासी बताए जा रहे है।जो बाइक से बिहार में कही टाइल्स लगाने जा रहे थे।मौक पर पहुंचे आस पास के लोगों ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी तरकुलवा में भिजवाया।जहां घायलों का इलाज चल रहा है।सूचना पर मौके पर पहुंची मुकामी पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।उधर मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments