Monday, March 23, 2026
HomeUncategorizedअन्य खबरेपत्रकार को पितामह शोक, श्रद्धांजलि

पत्रकार को पितामह शोक, श्रद्धांजलि

राजापाकड़/कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा )14 अक्टुबर..

दुदही निवासी पत्रकार सौरभ मिश्र के दादा व गोस्वामी तुलसीदास इंटरमीडिएट कालेज पडरौना के सेवानिवृत्त प्रवक्ता रामचंद्र मिश्र का असामयिक निधन 85 वर्ष की आयु में पडरौना स्थित आवास पर हो गुरुवार की सायं हो गया। वे एक सप्ताह से बीमार चल रहे थे। उनका शव पैतृक गांव लाया गया और शुक्रवार को पूर्वाह्न बांसी नदी के खैरवा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र शिक्षक मनोज मिश्र ने दी। रेवती रमन मिश्र, डा. महेश्वरी त्रिपाठी, डा. नरेंद्र त्रिपाठी, डा. विवेक त्रिपाठी, धनेश्वर पांडेय, धनन्जय मिश्र, दीपक मिश्र, अविनाश चंद जायसवाल, विजय वर्मा, शहाबुद्दीन अंसारी, कमलेश्वर सिंह, मृत्युंजय सिंह, गिरिजेश जायसवाल, मुमताज अली, सुरेश राय, शिवम पाठक आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

संवाददाता कुशीनगर…

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments