Monday, April 20, 2026
HomeUncategorizedअन्य खबरेबाढ पीड़ितों को विधायक राम प्रताप वर्मा ने वितरत किया राहत सामग्री

बाढ पीड़ितों को विधायक राम प्रताप वर्मा ने वितरत किया राहत सामग्री

उतरौला/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)12 अक्टुबर..

विधायक राम प्रताप वर्मा ने बाढ़ विभिषिका को देखते हुए विधानसभा क्षेत्र उतरौला में बाढ पीड़ितों को बुधवार को राहत सामग्री का वितरण किया। उन्होंने मोहन जोत, मटियरिया करमा,अल्ला नगर,वरायल, कोहनियां,ज़ुका,बारम,तिलहर, पालापुर,महुवाधनी, परसौना,तिलखी बढ़या,पिपरा राम,बिरदा बनिया भारी समेत तमाम गांवों में राहत सामग्री का वितरण किया। उन्होंने बताया कि दैवी आपदा की इस घड़ी में वह क्षेत्र के गांव गांव में जाकर के राहत सामग्री का वितरण करा रहे हैं। विपदा के समय वह जनता के साथ है। एसडीएम उतरौला संतोष कुमार ओझा व तहसीलदार उतरौला व सीओ उतरौला समेत तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।

संवाददाता बलरामपुर..

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments