
शोक सभा का किया गया आयोजन
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) बाबा राघव दास भगवानदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय आश्रम बरहज में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉक्टर आरती पाण्डेय ने कहा कि शिक्षकों के हित के लिए निरंतर संघर्ष करने वाले मुलायम सिंह के निधन से शिक्षक संघ में शोक की लहर व्याप्त है। इसी क्रम में शिक्षक संघ के महामंत्री डॉक्टर सूरज गुप्ता ने कहा कि मुलायम सिंह गरीबों के मसीहा थे उनके निधन से शिक्षक संघ दुखी हैं। शोक सभा मे डॉक्टर आरती पाण्डेय, डॉक्टर सूरज प्रकाश गुप्त, डॉ अमरेश त्रिपाठी, गायत्री मिश्रा, राकेश कुमार सिंह, संजीव जयसवाल, प्रज्ञा तिवारी, अजय बहादुर, प्रभु कुमार, सज्जन कुमार, संजय कुमार सिंह, अरविंद पाण्डेय (राजनीति) डॉ अरविंद (समाजशास्त्र) डॉ अवधेश कुमार यादव, उमेश, डॉ हसीब, अविकल शर्मा, रणधीर श्रीवास्त, पण्डित विनय मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
More Stories
एयर इंडिया में पायलट शेड्यूलिंग की लापरवाही उजागर: DGCA ने तीन वरिष्ठ अधिकारियों को हटाया, कारण बताओ नोटिस जारी
जी एम एकेडमी में बढ़ चढ़ कर मनाया गया विश्व योगा दिवस
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विकासखंड घुघली सहित शिक्षण संस्थानों में हुआ योगाभ्यास