Friday, November 7, 2025
Homeउत्तर प्रदेश'मैंने डाला वोट… आप भी करें मतदान', चुनाव वाली सेल्फी लेकर दिखाया...

‘मैंने डाला वोट… आप भी करें मतदान’, चुनाव वाली सेल्फी लेकर दिखाया निशान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l लोकसभा चुनाव… यह देश की सरकार चुनने का अवसर। इस अवसर पर छठवें चरण में मतदाताओं का जोश देखते ही बना। इसकी बानगी सुबह-सुबह पोलिंग बूथों पर दिखने को मिली। जिले में शनिवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआl लेकिन इससे पहले बूथों पर मतदाताओं की कतार लगने लगी। लोकतंत्र के उत्सव में अपनी भागीदारी निभाने के लिए बड़े-बुजुर्ग, युवा और महिलाएं पोलिंग बूथों पर पहुंच गए। मतदान करने के बाद सेल्फी ली और स्याही का निशान दिखाकर अन्य लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया।
इसी क्रम में एकलव्य एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी गौरव निषाद धर्मपत्नी प्रमिला देवी के साथ जिले के नगर पंचायत मगहर के बूथ संख्या 429 पर मतदान के बाद कहा कि भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए मजबूत सरकार की आवश्यकता है। वर्तमान सरकार ने अब तक गरीबो के लिए बहुत से काम किए है। निषाद दंपत्ति ने सेल्फी लेने के बाद लोगों से अधिक से मतदान करने की अपील भी कियाl
जिले में 3:00 बजे तक 43.49 प्रतिशत तक मतदान की सूचना मिली है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments