Saturday, February 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशएडिशनल सीएमओ ने समुदायिक स्वाथ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

एडिशनल सीएमओ ने समुदायिक स्वाथ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

सिकंदरपुर/ बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर में एडिशनल सीएमओ डॉ पद्मावती वर्मा द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। जिसमे उन्होंने नये बने भवन पब्लिक हेल्थ यूनिट को जल्द ही डॉक्टरों की ओ0 पी0 डी0 कक्ष बनाने की बात कही।वही पत्रकारों ने पूछा कि पिछले सप्ताह जब मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा था कि 30 अप्रैल तक अस्पताल का काया कल्प हो जाएगा , वाटर कूलर, डिजिटल एक्स रे, अल्ट्रासाउंड मशीन लग जायेगा, लेकिन कुछ नही हुआ। इसके जबाब में एडिशनल सीएमओ ने कहा कि सीएमओ साहब को टाइम बौउंडेशन नहीं करना चाहिए था ।क्योंकि आचार संहिता चल रही है यह सारे काम आचार संहिता के बाद होंगे । लेकिन वाटर कूलर प्यूरीफायर बहुत जल्द लग जायेगा । वही पर्ची के सवाल पर उन्होने बताया किअब कम्प्यूटर कृत पर्ची किसी समुचित रूम में ही कटेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments