बड़हलगंज/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l
वर्ष1971 में भारत पाकिस्तान युद्ध में दुश्मनों को मुहतोड़ जवाब देने वाले सेवानिवृत्त आर्मी मैन गोला थाना क्षेत्र के कौवाडील गांव निवासी वीरेंद्र भट्ट (72) वर्ष का बुधवार सुबह को निधन हो गया।वे पिछले महीनों से बीमार चल रहे थे। इनके निधन से गांव को अपूर्णीय क्षति हुई है। उनका अंतिम संस्कार गोला बाजार सरयू नदी तट पर स्थित पक्का घाट पर उनके बड़े पुत्र नीरज भट्ट ने मुखाग्नि दी। स्व वीरेंद्र भट्ट सेवानिवृत्ति के बाद वे पैतृक गांव में मकान बनाकर रह रहे थे। उन्होंने जीवन में सच्ची वफादारी और कर्तव्य का निर्वहन करते हुए एक फौजी सिपाही की तरह जीवन की अंतिम सांस लीI इस मौके पर भाजपा नेता अनिल भट्ट पशु चिकित्सा इंद्रमणि भट्ट ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नागेंद्र नाथ शर्मा कृष्णकांत शर्मा विवेक शर्मा अंबुज पंकज लकी रजत शर्मा आदि मौजूद रहे।
सेवानिवृत्त सैनिक वीरेंद्र भट्ट का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
RELATED ARTICLES
