

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी सम्पन्न कराने के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त व्यय प्रेक्षक ब्रजेश किशोर सिंह (आई0आर0एस0) द्वारा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 62-संतकबीरनगर के विधानसभा-आलापुर के अन्तर्गत एस०एस०टी० विहरघाट और एस०एस०टी० आलापुर का निरीक्षण किया गया। व्यय प्रेक्षक द्वारा तहसील में उपस्थित लेखा टीम व उप जिलाधिकारी आलापुर के साथ निर्वाचन की तैयारियों एवं अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं की समीक्षा की गयी।
व्यय प्रेक्षक द्वारा जिलाधिकारी अम्बेडकर नगर एवं पुलिस अधीक्षक अम्बेडकर नगर से मुलाकात कर निर्वाचन सम्बधित जानकारी प्राप्त की गयी।
इस अवसर पर लाइजन ऑफिसर/अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा जेपी तिवारी सहित सम्बन्धित अधिकारी आदि उपस्थित रहेl
More Stories
श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की, नहीं माना परिसर को ‘विवादित संरचना’
भाजपा शिक्षा का अधिकार छीनना चाहती है : अखिलेश यादव
तालाब से मिला 15 वर्षीय किशोर का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी