Friday, April 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशट्रकों के आवा गमन से उड़ रहे धूल से लोग परेशान

ट्रकों के आवा गमन से उड़ रहे धूल से लोग परेशान

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा ) मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर ब्लॉक में घाघरा नदी के किनारे नदी के कटान को देखते हुए, ट्रकों द्वारा पत्थर भागलपुर पुलिस चौकी पर गिराए जा रहे हैं। जिससे काफी मात्रा में धूल उड़ रहा है और वह धूल दुकानदारों के दुकानों में जा रहा है। लोगों को काफी सांस लेने में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रक के आवागमन के रास्ते में पानी का छिड़काव न होने से भारी मात्रा में धूल उड़ रही हैं।विजय, गुड्डू, राहुल,छट्ठू मनोज, आलम, इत्यादि लोगो ने ट्रक चालकों से कहा की पानी छिड़कवाएं। उसके बाद बोल्डर (पत्थर) यहां उतारे, ताकि धूल से बचा लोग बचे रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments