Friday, March 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरोहिन नदी में बाढ आने से सैकड़ों एकड़ फसलें हुई बर्बाद

रोहिन नदी में बाढ आने से सैकड़ों एकड़ फसलें हुई बर्बाद

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।सोमवार को नेपाल के पहाड़ों पर हुई तेज बारिश से रोहिन नदी में आया बाढ़ किसानों के गेहूं, सरसों सहित अन्य फसलें हुई जलमग्न। नौतनवा क्षेत्र के रतनपुर स्थित पहाड़ी नदी रोहिन में बीते मंगलवार की देर शाम तेज बाढ़ आने से रोहिन नदी में हो रहे। रोहिन बैराज का निमार्ण कार्य भी बाढ़ आने से बंद हो गया वही रोहिन नदी से निकली नहर भी पुरी तरह भर कर चलने लगी जिससे ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोहड़वल टोला परसा के सामने संगीता पत्नी पशुपति के खेत के सामने नहर का बांध टूट गया जिससे किसान शिववचन, जीतराम, चौथी ,पल्टू, हरिराम यादव ,राधेश्याम, मुनीर अहमद,शाह आलम, रमेश यादव, बलराम सहित सैकड़ों किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं, सरसों तिलहन सहित अन्य फसलों में बाढ का पानी घुसने से किसानों की सैकड़ों एकड़ फसलें जलमग्न हो गई जिससे क्षेत्र के किसानों की भारी क्षति हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments