Wednesday, February 11, 2026
HomeUncategorizedशिक्षा ही मनुष्य को महान बनता है-कमलेश पाण्डेय

शिक्षा ही मनुष्य को महान बनता है-कमलेश पाण्डेय

बघौचघाट। (राष्ट्र की परम्परा) कंपोजिट विद्यालय सहवा देवरिया में विद्यालय के वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य वेलफेयर एसोसिएशन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश पांडेय ने कहा कि आज के समय में बेटियां बेटों से कहीं आगे हैं। बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रयास कर रही हैं।और मंजिल को प्राप्त हो रही है।
ऐसे में लड़कों को बेटियों से सीख लेने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि कंपोजिट विद्यालय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सहवा देवरिया शिक्षा के क्षेत्र में पूरे देश में एक शानदार उपलब्धि अर्जित किया है। इस दौरान शिक्षक गण ने राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक खुर्शीद आलम बधाई दी lकार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि देसही देवरिया इं संजय तिवारी ने कहा कि छात्र-छात्राओं की मनोहारी कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में तमाम तरह के नई-नई योजना तैयार कर रही है।जिससे छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास हो और उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद मिल सके lकार्यक्रम को संबोधित करते हुए जन सेवक नीतिस यादव मनटन बाबू ने कहा कि शिक्षा के बिना मनुष्य पशु के समान होता है। इसीलिए हर अभिभावक की जिम्मेदारी होती है अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने की जिम्मेदारी जरूर निभाएं lकार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल कुमार सिंह एवं संचालन प्रधानाध्यापक जय नाथ प्रजापति ने किया l इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुन्ना यादव रिजवान उल्लाह सिद्दीकी हरिश्चंद्र बरनवाल रामनिवास सिंह मैनेजर शर्मा लुटावन प्रसाद आदि ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बच्चों का उत्साह वर्धन किया l कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का विद्यालय के प्रधानाध्यापक जयनाथ प्रजापति एवं सभी अध्यापक गण ने माला पहनकर सम्मान किया l

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments