Thursday, February 12, 2026
Homeआजमगढ़मुकदमा उठाने की धमकी देने वाले पांच अभियुक्तों पर दर्ज हुआ मुकदमा

मुकदमा उठाने की धमकी देने वाले पांच अभियुक्तों पर दर्ज हुआ मुकदमा

जाँच मे जुटी पुलिस

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
बिलरियागंज थाना क्षेत्र के मोहिनुउद्दीनपुर गांव निवासी अली अजहर खान पुत्र स्वर्गीय हसनैन ने बिलरियागंज थाने में 5 के विरुद्ध संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कराया । कि मेरे ही गांव का हिस्ट्री शीटर और अपराधी लोग मिलकर गांव क्षेत्र में अपराध का कार्य करते हैं,पूर्व में मेरे द्वारा 2020 में थाना बिलरियागंज में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। मुकदमे में सुलह समझौता तथा मुकदमा उठाने हेतु गाली गुप्ता देते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। थाना अध्यक्ष बिलरियागंज विनय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच चल रही है ।आगे की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments