Wednesday, March 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकूटरचित पासबुक के सहारे पैसा निकालने के प्रयास में महिला गिरफ्तार

कूटरचित पासबुक के सहारे पैसा निकालने के प्रयास में महिला गिरफ्तार

इटियाथोक/गोण्डा(राष्ट्र की परम्परा)04 अक्टूबर..
जनपद के थाना इटियाथोक अंतर्गत एक बैंक से धोखाधड़ी कर रुपये निकालने का प्रयास करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जनपद लखीमपुर के थाना धौरहरा के मुरावन पुरवा निवासी महिला संगीता पत्नी मंगरे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार महिला संगीता कूटरचित पासबुक बनाकर व फर्जी विड्राल भरकर धोखाधड़ी कर बैंक से रुपये निकालने के फिराक में थी।सम्बन्धित प्रकरण में महिला के ख़िलाफ स्थानीय थाना में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
गिरफ्तार कर्ता टीम में उप निरीक्षक अभिषेक वर्मा रणविजय सिंह,महिला हेड कांस्टेबल अंजू सिंह,होमगार्ड राजकुमार शुक्ल व पीआरडी विजय गौतम शामिल रहे।

संवाददाता गोण्डा..

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments