
लापरवाह प्रधान पर सख्त कार्यवाही हो
बदायूं(राष्ट्र की परम्परा)
कादर चौक बदायूं थाना क्षेत्र के ग्राम कूड़ा शाहपुर में 10 फरवरी 2024 को गौ माता की मृत्यु हो गई थी जिससे ग्रामीणों ने प्रधान से कहा इसकी इसका अंतिम संस्कार जेसीबी मंगाकर करवा दीजिए, परंतु प्रधान ने ग्रामीणों की बात नहीं सुनी और जब बृजवासी गौ रक्षक सेना के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ने प्रधान से वार्तालाप की तो उन्होंने कहा सुबह 8:00 बजे तक जेसीबी मंगा कर दफना देंगे, परंतु प्रधान ने गौ माता को नहीं दफनाया। परंतु सोमवार को कादर चौक ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कश्यप गौ माता के पास पहुंचे तो वहां पर गौ माता की हड्डियां पड़ी हुई मिली, कुत्तों ने नोच नोच कर खा लिया था। इसकी शिकायत बृजवासी गौ रक्षक सेवा राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी गई है इस प्रधान के खिलाफ कार्यवाही हेतु जिला प्रशासन से की जाएगी। जिलाधिकारी से निवेदन है कि प्रधान के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
इस दौरान बृजवासी गौ रक्षक सेवाराष्ट्रीय
अध्यक्ष संत धर्मदास महाराज,
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी,
अनुज कुमार सिंह तोमर,
प्रदेश मीडिया उत्तर प्रदेश
प्रभारी बबलू यादव। जिला अध्यक्ष बदायूं शिवम शर्मा सहित आदि लोग मौजूद रहे।
More Stories
50% महिला भागीदारी से ही साकार होगा आत्मनिर्भर भारत का सपना : विजया रहाटकर
सफ़ाई मित्रों पर लगा सख्ती से मैन्युअल स्केवेंजिंग पर रोक
मैन्युअल स्केवेंजिंग पर सख्ती से रोक