Wednesday, February 11, 2026
HomeUncategorizedहायरे वर्दी का अत्याचार 15 हजार रिश्वत लेते हुए सिपाही के साथ...

हायरे वर्दी का अत्याचार 15 हजार रिश्वत लेते हुए सिपाही के साथ होमगार्ड गिरफ्तार

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा ) जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जिला के लालगंज तहसील मे एक सामाजिक संगठन के सहयोग से एंटी करप्शन की टीम ने रिश्वतखोरों का भंडा फोड़ किया है।
सूत्रों के अनुसार प्रयास संगठन के सहयोग से मंगलवार को सीओ आफिस लालगंज में तैनात होमगार्ड सहित कांस्टेबल उमेश यादव को एंटी करप्शन की टीम ने 15 हजार घूस लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया।तहसील प्रांगड़ मे यह कार्यवाही होते सरकारी पद पर बैठे रिश्वत खोरों के बीच हड़कंप मच गया। टीम द्वारा होमगार्ड और कांस्टेबल को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें सिधारी थाने लाया गया।समाचार लिखे जाने तक सिधारी थाना मे कानूनी कार्रवाई चल रही थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments