Wednesday, October 15, 2025
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा चार फरवरी से चलाएगा गांव चलो अभियान-सुजीत प्रताप सिंह

भाजपा चार फरवरी से चलाएगा गांव चलो अभियान-सुजीत प्रताप सिंह

तरकुलवा/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
भाजपा गांव चलो अभियान के विधान सभा पथरदेवा के संयोजक जिला पंचायत सदस्य सुजीत प्रताप सिंह गोलु के नेतृत्व में अभियान की तैयारी को लेकर तरकुलवा स्थित कृषि भवन में तरकुलवा भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक की गई। इस दौरान एक-एक कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की गई । कार्यकर्ताओं को एक-एक गांव में प्रवास करने के लिए भेजा जाएगा, जो बूथ स्तर की बैठक करेंगे।अभियान के विधान सभा संयोजक सुजीत प्रताप सिंह ने कहा की लोकसभा चुनाव की तैयारी को देखते हुए भाजपा जनता के बीच जाने के लिए एक के बाद एक कार्यक्रम आयोजित कर रही है। जो चार चरण में चलेगा।अब शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर गांव चलो अभियान का प्रथम चरण शुरू करने जा रही है, जो चार से 11 फरवरी तक चलेगा। अभियान में कार्यकर्ता प्रवासी 24 घंटे तक उस गांव में प्रवास करेंगे और बूथ स्तर की बैठक से लेकर गांव तक के लोगों से संवाद स्थापित करेंगे। साथ ही सरकार की उपलब्धियों को एक-एक कर गिनाएंगे। साथ ही संभ्रातजनों ने संवाद करेंगे। लोगों को सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए अपने पक्ष में बात बनाने की कोशिश करेंगे। अब चार फरवरी से 11 फरवरी तक गांव चलो अभियान चलाएंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि।देसई ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संजय तिवारी ने अभियान के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रमेश सिंह व संचालन मंडल उपाध्यक्ष संतोष राय ने किया। विधान सभा प्रभारी हेमठ पाठक, कृष्कांत राय,दयाशंकर शास्त्री,विनोद सिंह,सुशील पांडेय,विवेक दत्त राय,गुलाब सिंह,बैजनाथ राय,नवनीत मद्धेशिया,रविंद्र कुशवाहा,आलोक कुमार राय,अभिषेक सिंह सेंगर,अमित सिंह,नथुनी सिंह कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments