Monday, February 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजनपद मुख्यालय चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

जनपद मुख्यालय चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मुख्यालय खलीलाबाद को जाम के झाम से मुक्त कराने नगर में ट्रैफिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह के दिशा निर्देशन में सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए गुरुवार को सघन अभियान चलाया गया।
सड़को पर अतिक्रमण हटाने के बाद अतिक्रमणकारी दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि पुनः सड़कों पर अतिक्रमण किया गया तो सख्त करवाई होगी।
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह ने बताया कि शहर में सुरक्षा व्यवस्था और जाम को लेकर यह अभियान चलाया गया हैl आगे भी अभियान को चलते रहेंगे। दुकानदारों द्वारा अवैध तरीके से सड़कों पर अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर बृजेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ब्रजेश पटेल, यातायत प्रभारी परमहंस भारी संख्या में पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments