महाराजगंज (राष्ट्र की परम्परा) युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अधीन संचालित स्टूडेंट पुलिस एक्सपेरिमेंटल लर्निंग प्रोग्राम (SPEL) जिसके तहत जनपद महराजगंज में एनएसएस नोडल अधिकारी के माध्यम से दो महाविद्यालयों से 50 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ। जनपद महराजगंज के कुल 09 थानों में इनका एक महीने प्रशिक्षण कराया गया। इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य लोक कौशल को बढ़ावा और पुलिस मित्र के रूप में कार्य कर सकें। SPEL प्रोग्राम के तहत चयनित छात्र-छात्राओं को पुलिस की कार्य प्रणाली व संपूर्ण प्रक्रिया जैसे- आपराधिक अनुसंधान, कानून व्यवस्था, साइबर क्राइम से संबंधित जानकारी व प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के उपरांत चयनित छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। यह प्रक्रिया भविष्य में भी निरंतर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में संचालित की जाती रहेगी।
स्टूडेंट पुलिस एक्सपेरिमेंटल लर्निंग प्रोग्राम विद्यार्थियों का चयन
RELATED ARTICLES
