सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर तहसील अंतर्गत सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में आज 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्र गान के बाद तिरंगा फहराया गया और बचो को गांधी जयंती के विषय में बताया गया कंपोजिट विद्यालय चेरो सलेमपुर के सहायक अध्यापक संजीव कुमार ने बच्चो को बताया की आज ही के दिन 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर नामक जगह पर इनका जन्म हुआ था इस साल देश महात्मा गांधी की 153 वी जयंती मना रहा है महात्मा गांधी का देश की आजादी में बढ़ा योगदान रहा भारत की स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नायकों में से एक मोहनदास करमचंद गांधी की जयंती आज है। देश गांधी जी के योगदान को सदियों तक याद रखेगा। उनके आदर्श, अहिंसा का पाठ, सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा ने देश को अंग्रेजों के सामने एक मजबूत संकल्प के तौर पर प्रदर्शित किया। गांधी जी को लोग बापू, महात्मा गांधी और देश के राष्ट्रपिता के तौर पर जानते हैं। उनका पूरा जीवन ही हर नागरिक के लिए एक संदेश है, जो सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। गांधी जी का अनुसरण केवल भारतीय ही नहीं, दुनियाभर के कई देशों में किया जाता है। लोग महात्मा गांधी की दी गई सीख को अपने जीवन में अपनाते हैं। महात्मा गांधी के जीवन से हमे भी सिख लेनी चाहिए और उनके बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए ।

Avatar photo

By RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.