Thursday, February 19, 2026
HomeUncategorizedदिग्विजयनाथ बालिका इण्टर मीडिएट कालेज चौक में मनाया गया रामोंत्सव

दिग्विजयनाथ बालिका इण्टर मीडिएट कालेज चौक में मनाया गया रामोंत्सव

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा) अयोध्या में हो रहे भगवान श्रीराम के बाल स्वरूप के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर कालेज में भव्य रूप से रामोंत्सव मनाया गया तथा विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के द्वारा गणेश पूजन, कलश पूजन और सुन्दरकाण्ड का पाठ किया गया।
इस आयोजन के उपलक्ष्य में सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाए एवं कक्षा 9 व 11 की छात्राएं उपस्थित रहीं ।
इस दौरान प्रधानाचार्या सपना सिंह, शिक्षिका शीला मिश्रा, सरिता मिश्रा, श्यामलता श्रीवास्तव, कावेरी जायसवाल, प्रभा पांडेय, प्रतिभा पांडेय , विपिन कुमार, शेष मणि , आनंद शुक्ल, संदीप यादव, गिरिजेश शर्मा ,कमलेश वर्मा आदि उपस्थित रहें ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments