Wednesday, October 29, 2025
Homeउत्तर प्रदेशपूर्व ग्राम प्रधान ने श्मशान घाट पहुंचने के लिए श्रम दान से...

पूर्व ग्राम प्रधान ने श्मशान घाट पहुंचने के लिए श्रम दान से रास्ते का निर्माण कराया

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) पयागपुर।पूर्व ग्राम प्रधान ,पयागपुर,राम जनक सिंह ने श्मशान घाट पहुंचने के लिए श्रम दान देकर रास्ते का कराया निर्माण। जिससे लगभग 10 वर्षों से चली आ रही ग्रामीणों की परेशानी अब दूर हो गई है।समाज,सेवी ने बताया कि, तहसील,के पीछे श्मशान घाट का निर्माण कराया गया था। परंतु वहां तक पहुंचने के लिए, बरसात के समय में कोई रास्ता ना होने से अन्यत्र स्थानों पर अंतिम संस्कार करने के लिए लोग मजबूर होते थे।जिसके लिए ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों को अवगत कराया परंतु रास्ता नहीं बना तो पूर्व ग्राम प्रधान राम जनक सिंह ने स्वयं बीणा उठाया और ग्रामीणों के इस रास्ते की समस्या का निस्तारण कराया। श्रमदान देने वालों में समाजसेवी युवा नेता राज प्रताप उर्फ राजा सिंह भैया सहित कई लोग मौजूद रहे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए, समाजसेवी राम जनक सिंह ने कहां की समाज में रहकर समाज की सेवा करना मनुष्य का प्रथम कर्तव्य बनता है। समाज की सेवा स्वार्थ से हटकर मनुष्य को करना चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments