Sunday, February 15, 2026
Homeमहाराष्ट्रकेतन प्रफुल शहा मुम्बई विभागीय कांग्रेस गुजराती सेल के अध्यक्ष नियुक्त

केतन प्रफुल शहा मुम्बई विभागीय कांग्रेस गुजराती सेल के अध्यक्ष नियुक्त

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)l आगामी लोकसभा चुनाव की सरगर्मी को देखते हुए सभी राजनीतिक दलों की ओर से संगठन को मजबूत बनाने के लिए हरसंभव प्रयास शुरू कर दिया गया है। प्रदेश स्तर से लेकर तालुका और वार्ड स्तर पर कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां की जा रही हैं। इसी कड़ी में विगत तीन दशक से कांग्रेस पार्टी से जुड़े घाटकोपर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता केतन प्रफुल शहा को, मुंबई विभागीय कांग्रेस कांग्रेस कमेटी गुजराती सेल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। शहा की नियुक्ति मुंबई प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष पूर्व मंत्री वर्षाताई गायकवाड के मार्गदर्शन में की गई है। बताया जाता है कि केतन शहा जमीनी स्तर के कांग्रेस कार्यकर्ता हैं और कांग्रेस के अनेक महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। गुजराती समाज में उनकी अच्छी खासी पैठ बताई जाती है, कांग्रेस पार्टी की ओर से उन्हें गुजराती सेल का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments