Tuesday, February 17, 2026
HomeSportsकुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बने संजय सिंह

कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बने संजय सिंह

संजय को मिल 48 में 40 वोट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण सिंह के करीबी रिश्तेदार संजय सिंह भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष चुने गए हैं। संजय सिंह 2008 में वाराणसी कुश्ती संघ के जिला अध्यक्ष बने थे। 2009 में उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ बना तो बृजभूषण शरण सिंह प्रदेश अध्यक्ष और संजय सिंह उपाध्यक्ष बने थे। संजय सिंह का मुकाबला राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता अनीता श्योराण से था। हरियाणा की श्योराण को उन पहलवानों का समर्थन हासिल था, जिन्होंने बृजभूषण सिंह पर महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक, विश्व चैंपियनशिप की पदक विजेता विनेश फोगाट सहित कई शीर्ष पहलवानों ने बृजभूषण सिंह के खिलाफ जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन किया था।
घोषित परिणाम से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा शक्ति प्रदर्शन करते हुए तगड़ी वापसी की है। कुश्ती संघ के चुनाव में बृजभूषण शरण सिंह के अध्यक्ष प्रत्याशी संजय सिंह ने हरियाणा लॉबी को बुरी तरह से हराते हुए 48 में 40 वोट संजय सिंह ने पाकर हरियाणा लॉबी को 8 वोटों पर समेट दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments