Wednesday, March 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बने श्रवण पटेल

अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बने श्रवण पटेल

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं समाजवादी अंबेडकरवादी वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज महराजगंज के लेखाकार श्रवण पटेल को अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महासचिव आर एस कन्नौजिया ने उत्तर प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है l
अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महासचिव आर एस कनौजिया की ओर से 20 दिसंबर को जारी पत्र में संगठन के प्रति उनकी लगनशीलता, पार्टी के प्रति निष्ठा और सक्रियता को देखते हुए यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है l पटेल इस संगठन से जुड़कर उत्तर प्रदेश स्तर पर पहले से कार्य कर रहे थे, उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपते हुए उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत किए जाने का दायित्व भी सौंपा गया है।
पटेल ने अपने मनोनयन के बाद बातचीत में कहा कि जिस विश्वास के साथ राष्ट्रीय नेतृत्व में मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी है, मैं लगनशीलता और निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत करने का प्रयास करूंगा और संगठन से सभी जुड़े लोगों को साथ लेकर चलने का प्रयास भी करूंगा। संगठन को मजबूत करना हमारी पहली प्राथमिकता होगी।
इनके मनोनयन पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक डॉ बलराम भट्ट, प्राचार्य डॉ अजय कुमार मिश्रा, पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर उमेश प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल ,सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव, सपा नेता रामचंद्र बौद्ध, अमरजीत साहनी, प्रणय कुमार गौतम सहित अनेक लोगों ने बधाई दी हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments