Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेश2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा भारत

2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा भारत

मेदीपट्टी में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में बोले 95 वर्षीय ग्राम प्रधान-कन्हैया यादव

बघौचघाट (राष्ट्र की परम्परा)
प्रदेश में तेजी से विकास कर रहे देवरिया जनपद के पथरदेवा विकास खंड अंतर्गत मेंदीपट्टी गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन हुआ।जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी सम्मिलित होकर ग्रामीणों और किसानों को विविध योजनाओं की जानकारियां दीं।इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश के सबसे बुजुर्ग ग्राम प्रधान 95 वर्षीय गिरिजा प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि, मेरी इतनी लंबी उम्र में इतना तेजी से विकास मैंने कभी नही देखा जितना आज हो रहा है,प्रधान मंत्री का सपना निश्चित रूप से आजादी की साल गिरह पर अवश्य पूरा होगा। जब भारत विकसित राष्ट्र बन जायेगा।
कार्यक्रम के पथरदेवा विधान सभा संयोजक संजय सिंह ने जनता को केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि आज किसान, मजदूर तेजी से विकास की ओर अग्रसर हैं जिससे गरीबों में आत्मविश्वास आया है।अब जनता की समस्याओं का अधिकारी तेजी से निस्तारण कर रहें है।कार्यक्रम के अंत में ग्राम प्रधान गिरजा प्रसाद श्रीवास्तव द्वारा जरूरत मंद सैकड़ो महिलाओं को ठंड से निजात दिलाने के लिए कंबल वितरण किया गया।
इस अवसर पर युगल किशोर तिवारी,संतोष राय, जयप्रकाश शर्मा,सहायक खण्ड विकास अधिकारी दिनेश मौर्य,ग्राम विकास अधिकारी देवेश मिश्र,कृषि तकनीकी सहायक पारस नाथ,विवेक राय,अभय राय,जयप्रकाश राय,राजू राय,संतोष मिश्रा,देवेंद्र लाल श्रीवास्तव,राजन लाल श्रीवास्तव,सुजीत यादव,मुकेश यादव,प्रमोद राय,बड़े यादव,उमेश कुमार,आचार्य राजू मिश्रा,डा दिनेश मिश्र,परमेश मिश्र सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह कृषि विभाग ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments