Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहोम्योपैथी रत्न से सम्मानित होंगे होम्योपैथ चिकित्सक डॉ. हेमन्त श्रीवास्तव

होम्योपैथी रत्न से सम्मानित होंगे होम्योपैथ चिकित्सक डॉ. हेमन्त श्रीवास्तव

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद सहित आस-पास जनपदों में होम्योपैथिक चिकित्सा का अलख जगाने वाले महराजगंज जनपद के वरिष्ठ होम्योपैथ चिकित्सक डॉ. हेमन्त श्रीवास्तव को आगामी 24 दिसंबर को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होम्योपैथी रत्न सम्मान-2023 से सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ ख्यातिलब्ध होम्योपैथ चिकित्सक मौजूद रहेंगे साथ ही देश की कई बड़ी हस्तियां भी मौजूद रहेंगीl
यह सम्मान कार्यक्रम एक होम्योपैथी दवा निर्माता कंपनी के डॉ. नीतीश चन्द दुबे द्वारा आयोजित किया जाएगाl कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश ब्रजेश पाठक, केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे, कैलाश खेर, कुमार विश्वास, आयुष मंत्री दयाशंकर दयालु, राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा, प्रसिद्ध आईपीएस नवनीत सिकेरा, वीर रस के कवि हरिओम पंवार, क्रिकेट में भारतीय गौरव का प्रतीक माने जाने वाले कपिल देव, मदन लाल , आदि नामी हस्तियां शिरकत करेंगी।
डॉ. श्रीवास्तव के सम्मान को लेकर क्षेत्र के लोगों में ख़ुशी व्याप्त है और लोग बधाईयां दे रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments