बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । थाना पयागपुर क्षेत्र के अन्तर्गत कोटबाजार में चोरों ने मकान का ताला काट कर जेवर कपड़ा नगदी चुरा ले गए जिसकी सूचना पीड़ित गृह स्वामी अजय कुमार सिंह के तरफ से स्थानीय थाना पर दिया गया है, सूचना पाकर थाना अध्यक्ष पयागपुर कमल शंकर चतुर्वेदी तथा पुलिस क्षेत्राधिकार आनंद कुमार राय ने घटना स्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार बीती रात अजय कुमार सिंह के परिजन मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे वहीं मौका पाकर चोरों ने ताला काट कर कमरे में घुस गए और अलमारी का लाकर तथा बक्से का ताला तोड़कर नगदी व सोने चांदी के गहने उठा ले गए सुबह होने पर गृह स्वामी को चोरी की जानकारी हो पाई, जिसकी सूचना थाना पयागपुर में दिया है, वहीं पुलिस घटना स्थल पहुंच कर चोरी के खुलासा के लिए प्रयासरत है,इस प्रकरण पर थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना के सम्बन्ध में तहरीर मिली है जांच की जा रही है और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है और घटना खुलासा के लिए अग्रिम कार्रवाई जा रही है।
चोरों ने मौका पाकर जेवर व नकदी पर किया हाथ साफ
RELATED ARTICLES
