Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशतमकुहीराज तहसील के ग्राम सभा विशुनपुरा से विद्युत विभाग ने किया 19...

तमकुहीराज तहसील के ग्राम सभा विशुनपुरा से विद्युत विभाग ने किया 19 लाख रुपये की बकाया वसूली

📝जे ई प्रवीण कुमार पाण्डेय के सघन जांच अभियान से विद्युत बकायदारों में मचा हड़कंप

कुशीनगर,(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के तमकुही राज तहसील के ग्रामसभा विशुनपुरा में शुक्रवार को विद्युत सब स्टेशन के जे ई प्रवीण कुमार पांडेय के नेतृत्व में गठित टीम ने सघन जांच कर विद्युत बकायदारों से 19 लाख रुपये की बकाया वसूली किये।दर्जनो उपभोक्ताओं का बकाया में विद्युत विच्छेद भी किया गया। बता दे कि विद्युत टीम ने नगर तमकुही राज के ग्राम सभा विशुनपुरा के विभिन्न वार्डो मे उपभोक्ताओ का सघन जांच किया गया जांच के दौरान दर्जनो लोगो का बकाया में विजली काटा गया वही करीब 19 लाख की बसूली भी हुआ।इस कार्यवाही से उपभोक्ताओं में हड़कम्प मच गया। जे ई प्रवीण कुमार पांडेय ने बताया कि अब कोई भी चोरी की विजली जलाते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही किया जायेगा। विद्युत टीम में उमेश कुमार,एजाज खान, मुन्ना मिश्र,शम्भू,अशोक गुप्ता,बबलू श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments