Monday, February 16, 2026
Homeमहाराष्ट्रविज्ञान प्रदर्शनी में समता विद्या मंदिर को मिली उत्कृष्ठ सफलता

विज्ञान प्रदर्शनी में समता विद्या मंदिर को मिली उत्कृष्ठ सफलता

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
स्कूल स्तर पर बाल वैज्ञानिकों को प्रेरित करने के उद्देश्य से एल वार्ड विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन 12 दिसंबर से 14 दिसंबर 2023 तक गांधी बाल मंदिर कुर्ला (पश्चिम) में किया गया था। इस प्रदर्शनी में साकीनाका परेरावाड़ी स्थित समता शिक्षण संस्थान के समता विद्या मंदिर के छात्रों और शिक्षकों ने बड़ी सफलता हासिल की है। लोकसंख्या शिक्षा पर (छोटे समूह) के लिए रेशमा चासकर के प्रकल्प को पहला पुरस्कार मिला। उसी तरह छात्र हर्ष वर्मा एवं रेहान खान द्वारा बड़े समूह में तैयार किया गया, प्रोजेक्ट मैन होल डिटेक्टर द्वितीय पुरस्कार प्राप्त कर जिला स्तर पर चयन हुआ है। प्राप्ति तेंदुलकर और अनुमोल मुकुंदन ने इन छात्रों का मार्गदर्शन किया। विज्ञान प्रदर्शनी के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने खूब वाहवाही लूटी।संस्था के सचिव राजेश सुबेदार ने सभी सफल मेधावी छात्रों और मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई दी और सराहना की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments