Tuesday, March 17, 2026
Homeमहाराष्ट्रभाजपा महाराष्ट्र अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सचिव बने सिकन्दर अली

भाजपा महाराष्ट्र अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सचिव बने सिकन्दर अली

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने युद्ध स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। जगह जगह संगठन को मजबूत बनाने की कवायद में जुट गई है। इसी कड़ी में महाराष्ट्र के परभणी के रहने वाले एडवोकेट सैय्यद सिकंदर अली जो वर्तमान में ऑल इंडिया फिल्म सेंसर बोर्ड के सदस्य हैं। इसके अलावा वे महाराष्ट्र और गोवा नोटरी एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। उन्होंने बीजेपी महाराष्ट्र प्रदेश (लीगल हेड) के पद पर भी काम किया है। गत दिनों उन्हें भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले की मौजूदगी में महाराष्ट्र बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा प्रभारी संजय केनिकर और महाराष्ट्र बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष इद्रीस मुल्तानी ने उन्हें नियुक्ति पत्र दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments