Saturday, July 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचेयरमैन ने नाली निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

चेयरमैन ने नाली निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

कार्य की गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं– बृजेश मणि त्रिपाठी

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। नौतनवा नगर पालिका के महेंद्र नगर वार्ड में रविवार को नाली निर्माण हो रहे कार्य को नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने निरीक्षण किया तथा वार्डवासियों से गुणवत्ता की जानकारी लिया
चेयरमैन ने सम्बन्धित ठेकेदार को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य होना चाहिये गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी बर्दाश्त नहीं की जायेगी। मानक के अनुरूप ही निर्माण कार्य होगा इसके विपरीत कार्य करने पर संबंधित ठेकेदार की जवाबदेही तय होगी।
इस दौरान सभासद सुरेन्द्र बहादुर जायसवाल,अनिल जायसवाल,राहुल दूबे,अशोक वर्मा,अभय जायसवाल,नितेश त्रिपाठी सहित तमाम वार्डवासी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments