Sunday, February 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेश27 अक्टूबर को चौक मे जनपद स्तरीय बैंड प्रतियोगिता का आयोजन

27 अक्टूबर को चौक मे जनपद स्तरीय बैंड प्रतियोगिता का आयोजन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा )। जनपद स्तरीय बैंड प्रतियोगिता का आयोजन 27 अक्टूबर को दिग्विजय नाथ इंटर कॉलेज चौक बाजार महराजगंज में प्रातः 10:00 बजे से आयोजित होगा।जनपद स्तरीय बैंड प्रतियोगिता के नोडल डॉ. राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि यह प्रतियोगिता बालक और बालिका दोनों वर्ग में होना सुनिश्चित है। जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय ने जनपद के समस्त राजकीय विद्यालय, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय एवं स्ववित्तपोषित विद्यालयों के प्रधानाचार्य से अपील की है कि इस प्रतियोगिता में अपने विद्यालय के बालक और बालिका वर्ग के बैंड टीमों का अनिवार्य रूप से प्रतिभाग कराना सुनिश्चित करें। प्रधानाचार्य डॉ. हरिन्द्र यादव ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता हेतु समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments