Thursday, April 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबड़हलगंज में नौ नारी शक्ति का हुआ सम्मान

बड़हलगंज में नौ नारी शक्ति का हुआ सम्मान

नौ महिलाओं को नारी शक्ति दुर्गा सम्मान से सम्मानित किया गया

बड़हलगंज (राष्ट्र की परम्परा )
नगर पंचायत बडहलगंज सभागार में चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी और चेयरमैन प्रीती उमर द्वारा निशा जायसवाल,आशा गुप्ता, ममता ओझा, विजयलक्ष्मी जायसवाल, गीता देवी, अन्नू देवी, मंजू सैंथवार, कौशल्या मोदनवाल, इंदू देवी को परिधान, पुष्प और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
इस अवसर विधायक चिल्लूपार ने कहा कि नारी के उत्थान और सम्मान से ही देश, समाज और व्यक्ति का उत्थान सम्भव है ।
इसीलिए मोदी-योगी सरकार का हर कदम नारी शक्ति के मान सम्मान के लिए उठता है, चाहे मकान का निर्माण हो या इज्जत घर, राशन कार्ड हो या बैंक एकाउंट, हर जगह नारी ही सर्वोपरि है ।
चेयरमैन प्रीति उमर ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा और पढ़ाई के हित में योगी जी सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठायें हैं ।
कार्यक्रम का संचालन अधिशाषी अधिकारी शिवहरे ने किया ।
इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, सभासद राकेश राय, अमुल्य चतुर्वेदी, रवि साहनी, राजीव मिश्र, सुदीत वर्मा, ऋषि कुमार, रामदास मद्धेशिया, सभासद प्रतिनिधि लक्ष्मण निषाद, संजय सोनकर,
उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रीकांत सोनी, लक्ष्मी नारायण गुप्त, आचार्य वेदप्रकाश त्रिपाठी, राजीव पाण्डेय, अरविंद सिंह, प्रमेश निषाद, आनन्द त्रिपाठी, सुरेश उमर, विशाल शाही, बृजेश शाही, सतीश पाण्डेय कृष्णा मोदनवाल, राजेश उमर, राजेश जायसवाल, अष्टभुजा सिंह, प्रशांत शाही सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments