
जनपद में 3164 आंगनबाड़ी केदो पर 12768 बेटियों का कराया गया अन्नप्राशन
अमहवा में नवरात्र अष्टमी के दिन 08 बेटियों का हुआ अन्नप्राशन संस्कार
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा ने ग्राम पंचायत सिसवा अमहवा में मिशन शक्ति के अंतर्गत आयोजित अन्नप्राशन कार्यक्रम में 08 बच्चियों का अन्नप्राशन किया।कार्यक्रम में संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि अन्नप्राशन हमारी भारतीय संस्कृति का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य बच्चों के सही पोषण व बच्चें के संतुलित भोजन के विषय में माता व परिवार के अन्य सदस्यों को जागरूक करना है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि विभाग द्वारा गोद भराई व अन्नप्राशन जैसे कार्यक्रम का उद्देश्य है बच्चों के सही पोषण के विषय में माता–पिता को जागरूक करना। इसलिए सभी लोग ऐसे कार्यक्रमों में प्रतिभाग करें और इसे सामुदायिक कार्यक्रम का रूप दें। उन्होंने यह भी कहा कि आज अष्टमी के दिन आठ बच्चियों का अन्नप्राशन किया गया है। बेटियां देवी की अवतार हैं। इसलिए माता–पिता बिना किसी भेदभाव के बेटियों को भी अच्छा पोषण व अच्छी शिक्षा दें। ये बेटों से भी बड़ा सहारा बनेंगी। उन्होंने सभी से अपील की हम नवरात्रि में यह शपथ लें कि बेटियों की सुरक्षा व उनको सशक्त करने के लिए हम सब समर्पित हैं। साथ ही उन्होंने प्रकृति जो कि मातृशक्ति है, उसकी सुरक्षा के लिए भी लोगों से पराली को न जलाने की अपील की और कहा कि पराली को जलाने के बजाय प्रशासन को उपलब्ध कराएं। प्रशासन इनको गोवंशीय पशुओं के लिए इस्तेमाल करेगा। इससे पर्यावरण और गोवंश दोनो की रक्षा होगी।आंगनबाड़ी केंद्र सिसवा अमहवां में नैशी, आराध्या, रिया, अनन्या, आराध्या, अंशिता, दिव्या, वेदिका और सुंदरी सहित आठ बच्चियों का अन्नप्राशन किया गया। जनपद के कुल 3164 आंगनबाड़ी केंद्रों पर 12768 बच्चियों का अन्नप्राशन आज कराया गया तथा लोगों को महिला सशक्तिकरण हेतु जागरूक किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी, सीडीपीओ सदर, मुख्य सेविका सहित बच्चियों के माता–पिता सहित तमाम उपस्थित रहे।
More Stories
पीपीगंज में छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल: जबरन संबंध का दबाव, जांच के आदेश
प्रयागराज कोर्ट का आदेश: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ FIR दर्ज होगी
Samajwadi Party का बागियों के लिए ‘वापसी फॉर्मूला’: राज्यसभा वोट से खुलेगा रास्ता