
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) भारतीय जनता पार्टी सलेमपुर मण्डल के बूथ अध्यक्षों की एक बैठक सलेमपुर के डाकबंगले पर सम्पन्न हुई | बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत की गयी इस बैठक में मण्डल के पदाधिकारियों शक्ति केंद्र संयोजक एवं बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे | बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि ने बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर कार्यकर्ताओ का मार्गदर्शन किया | उन्होंने बताया कि सभी बुथो के अध्यक्षों का सत्यापन किया जाना है जिसमे बूथ की पूरी कार्यकारणी का सत्यापन होना आवश्यक है | आने वाले चुनाव में बूथ अध्यक्षों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी |उन्होंने कहा कि अपना बूथ सबसे मजबूत इस पार्टी की सोच है | हम सब कार्यकर्ताओ का ध्येय भी यही रहना चाहिए | उक्त अवसर पर मंडल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल,रामदास मिश्र,अशोक तिवारी,अजय दूबे वत्स,धनंजय चतुर्वेदी,रविशंकर मिश्र,दीपक श्रीवास्तव,अनूप उपाध्याय,अनूप मिश्र,अनिल ठाकुर,अवधेश मद्देशिया,विनय तिवारी,अमरदत्त यादव,राघवेन्द्र पासवान,दिग्विजय मिश्र,कमलेश यादव,यशवंत राजभर आदि मौजूद रहे |
More Stories
रामलीला मैदान में एनजीओ संयोजक पर हमला, जान से मारने की धमकी; दूसरे पक्ष ने भी दी तहरीर
महन्थ पर जानलेवा हमला, नगरपालिका अध्यक्ष पर आरोप
युवती का संदिग्ध हालात में शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस