Wednesday, February 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसांसद रविन्दर कुशवाहा ने सुनी मन की बात

सांसद रविन्दर कुशवाहा ने सुनी मन की बात

सलेमपुर/देवरिय(राष्ट्र की परम्परा) सांसद रविन्दर कुशवाहा ने सलेमपुर गांधी चौक पर मन की बात का 105 वां एपिसोड भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुना।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात हमेशा समाज को नई दिशा समाज हित मे कार्य करने की प्रेरणा देता हैं। सामाजिक जीवन के हर पहलू को वो छूते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का यह 105वां मासिक रेडियो कार्यक्रम था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज जी-20 के सफल आयोजन और संसद में महिला महिला शक्ति बिल को लेकर जनसंवाद किया है।पीएम नरेंद्र मोदी अक्सर मन की बात कार्यक्रम में ऐसी कई घटनाओं का जिक्र करते हैं, जिनसे जनता सीधे तौर पर उनसे जुड़ाव महसूस करती है।सांसद रविन्दर कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच मन की बात के तहत हर व्यक्ति तक पहुंचने की है।
उक्त कार्यक्रम में अमित सिंह बबलू,बलबीर सिंह दादा,सत्यप्रकाश सिंह,अजय दूबे वत्स,माया जायसवाल,अनिल ठाकुर, अशोक कुशवाहा,राहुल सिंह और उमाकांत मिश्र मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments