
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । अन्तर्राष्ट्रीय मक्का और गेहूं सुधार केन्द्र सिमिट हैदराबाद द्वारा मक्का पर रिसर्चर कार्य करने हेतु क़ृषि विज्ञान केन्द्र बहराइच एवं फसल अनुसन्धान केन्द्र बहराइच एवं घाघरा घाट पर उपकार के महानिदेशक डॉ संजय सिंह के साथ डाक्टर पी. एच. जैदी प्रधान वैज्ञानिक ग्लोबल मेज प्रोग्राम एवं डा. बी. एस. विवेक रीजनल मेज ब्रीडिंग कोऑर्डिनेटर ने भ्रमण किया।
भ्रमण के दौरान डॉ जैदी ने बताया कि मक्का की गुणवत्ता, उत्पादन, उत्पादकता एवं नवीन प्रजातियों का विकास, विश्वविधालय, उपकार एवं सिमिट के साथ प्रोग्राम चलाया जाएगा डी जी उपकार डॉ संजय सिंह ने बताया कि शोधकर्ताओं के लिए फसल अनुसन्धान केन्द्र, बहराइच एवं घाघरा घाट तथा कृषि विज्ञान केन्द्र बहराइच द्वारा उन्नत किस्मों का चयन करके तकनीक रूप से तैयार किया जाएगा। जिनकों अन्य के. वी. के. द्वारा किसानो के प्रक्षेत्र पर प्रदर्शन कराकर उन्नत प्रजाति के रूप में क्षेत्र विशेष के लिए लाया जाएगा।
वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष क़ृषि विज्ञान केन्द्र डॉ के. एम. सिंह एवं प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह फसल अनुसन्धान केन्द्र और डॉ पी. के. सिंह फसल अनुसन्धान केन्द्र ने दोनो केन्द्र का भ्रमण कराया।
