Wednesday, February 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबाल श्रीकृष्ण की छठी व बरही उमंग व उल्लास के साथ संपन्न

बाल श्रीकृष्ण की छठी व बरही उमंग व उल्लास के साथ संपन्न

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी के सैनिक नगर, रायबरेली रोड स्थित श्री जन कल्याणेश्वर मंदिर, प्रबंध समिति के अध्यक्ष कर्नल आदिशंकर मिश्र (से.नि.) की अध्यक्षता मे बाल गोपाल भगवान श्रीकृष्ण की छठी के उपलक्ष्य मे रविवार को बारहवें दिन मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम मंदिर प्रबंधन द्वारा आयोजित किया गया।
महिलाओं का भजन कीर्तन, सोहर आदि के भगवान का भोग लगाते हुए दीप प्रज्वलन के साथ नीरज पांडेय व साथी कलाकारों द्वारा भव्य कीर्तन भजन प्रस्तुति के साथ कुमारी शीतल व कुमारी वर्तिका (चौक कालीमंदिर एस. आकाश जी की पुत्रियाँ) द्वारा श्री राधा रानी व भगवान श्री कृष्ण लीला की अद्भुत प्रस्तुति एवं स्थानीय निवासी कुमारी सौम्या शुक्ला का भजन अत्यंत मनभावन, विमुग्धकारी व सराहनीय रहा।
अंत में विशाल भंडारे में सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में कालोनीवासी व क्षेत्र के आस-पास के हज़ारों निवासियों व सभी वर्ग के लोगो ने भाग लिया। इस अवसर पर कर्नल मिश्र के साथ मंदिर के आचार्य पंडित बृजेश कुमार मिश्र, समिति के उपाध्यक्ष कैप्टन डीडी सिंह, ओम प्रकाश, सूबे. डी एन तिवारी, अंजनी कुमार राय, कर्नल जगदीश बाबू, मेजर एस डी वर्मा के अतिरिक समिति की मातृशक्ति अध्यक्ष इंदू सिंह, प्रियंका तिवारी, शीला मिश्रा के साथ सैकड़ों उत्साहित महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments