Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

लिसनिंग एंड स्पीकिंग स्किल के तहत आयोजित हुआ इंग्लिश स्पीच कंपटीशन

जी एम एकेडमी में आयोजित हुआ इंग्लिश स्पीच कंपटीशन

श्रवण और अभिव्यक्ति क्षमता बढ़ाने हेतु अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। नगर के जी एम एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अंग्रेजी भाषण एवं प्री प्राइमरी के बच्चों का स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता का शानदार आयोजन प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन द्वारा हुआ।
सर्वप्रथम नर्सरी से यूकेजी के छात्र छात्राओं ने अपनी तोतली बोली में बहुत ही अच्छी अच्छी कहानियां सुनाई, जो सहज रूप में सभी श्रोताओं को आकर्षित कर रही थीं।तत्पश्चात् पहली कक्षा से चौथी कक्षा तक के बच्चों का अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता शुरू हुआ, जिसमे बच्चों ने अलग अलग मुद्दों पर अपनी आकर्षक अभिव्यक्तियां प्रस्तुत की, जिस पर तालियों की गड़गड़ाहट से विद्यालय का पूरा एडिटोरियम गूंज रहा था।
पांचवी से आठवीं कक्षा तक के बच्चों के कई नए नए बिंदुओं पर बड़े ही रोचक ढंग के अंग्रेजी भाषण ने उपस्थित सभी श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया।
निर्णायक मंडल के सदस्य पी गोस्वामी, श्वेता राज और श्वेता तिवारी के निर्णय के आधार पर प्रत्येक कक्षा से अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले बच्चे को प्रथम स्थान का पुरस्कार विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी के द्वारा दिया गया। पुरस्कार पाने वाले छात्र छात्राओं में नर्सरी से आठवीं तक क्रमशः ऋषभ,कृष्णा , सुमित, सम्राट, मानसी, ऋषभ, नरसिंह, बांधवी, जिज्ञासा, श्रुति हैं, जिसमे पांचवीं का कार्यक्रम समयभाव से स्थगित किया गया।इस मौके पर संदीप कुमार, राकेश मिश्र, वी एस पांडेय, डॉ. त्रिपुरारी मिश्र, प्रमोद कुमार, एस एन पांडेय, विकास विश्वकर्मा, अमृता भारद्वाज, पूजा वर्मा, निधि द्विवेदी, भारती सिंह, एस पी गुप्त, आलोक तिवारी, अलका दीक्षित, सरस्वती पांडेय, सरिता तिवारी, विभूषिका, पंकज, पुरंजय, अमूल्य, आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन अध्यापक अखिलेश कुमार यादव ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments