
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा देवरिया के मेहंदा पुखहां स्थित वृद्धाश्रम में रह रहे, वृद्धजनों के बीच ‘राष्ट्रीय व्यापारी दिवस’ मनाया। साथ ही वृद्धजनों को उनके दैनिक उपयोग की वस्तुएं वितरित कर उनकी समस्याओ को साझा कीया गया। वृद्धाश्रम में 95 महिला-पुरुष वृद्धजनों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाली ने कहा कि, भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा वृद्धाश्रम में इस प्रकार कार्यक्रम को आयोजित किया जाना सराहनीय है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से, परिवार द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को अपनेपन का एहसास होता है और वे सुखी महसूस करते हैं। वृद्धाश्रमों में ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से होने चाहिए।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार माध्यम के प्रदेश उपाध्यक्ष उमेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि बढ़ते शहरीकरण, टूटते संयुक्त परिवारों और बच्चों की भौतिकवादी मानसिकता के कारण, क्या बुजुर्ग लोग वृद्धाश्रम में रहने को मजबूर हैं? ऐसे वृद्धजनों की सेवा करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि इस संगठन का गठन 30 साल पहले अक्टूबर 1993 में हुआ था, तब से यह संगठन लगातार व्यापारियों के हित में काम कर रहा है। वहीं व्यापारियों के हित में सरकार की ओर से कई उपलब्धियां हासिल की गई हैं।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष पुरूषोत्तम मरोदिया ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र जायसवाल ने किया।इस मौके पर संरक्षक मंडल के गिरधारी लाल अग्रवाल, राजकिशोर केजरीवाल, राजेंद्र मल्ल के अलावा युवा प्रदेश उपाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सी, फिला संगठन मंत्री भरत अग्रवाल, महासचिव आनंद अग्रवाल, विहिप के जिला अध्यक्ष उपेन्द्र शाही मौजूद थे, वंशराज पाण्डेय, तारकेश्वर शाही, जयशिव मिश्रा, रामसिंह, नरेश अठवाल, करीमेश जायसवाल, कपिल सोनी, रमाशंकर वर्मा, अमरअग्रवाल, राजेश भरोदिया, अनिल भरोदिया, सौरभ शरद अग्रवाल, भागवत यादव,
श्यामसुंदर भगत आदि लोग उपस्थित रहे।
More Stories
कार की साइड लगने को लेकर कांवड़ियों और ग्रामीणों में झड़प, कार में तोड़फोड़ व मारपीट
ग्राम सकत में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पांच वर्षों में परिवार में सातवीं आत्महत्या से गांव में सनसनी
प्रोफेसर की हरकत से विश्वविद्यालय की छवि धूमिल!