Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशएडीम वित्त एवं राजस्व ने किया देवरहा बाबा आश्रम का दौरा

एडीम वित्त एवं राजस्व ने किया देवरहा बाबा आश्रम का दौरा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नागेन्द्र कुमार सिंह, एसडीएम बरहज गजेन्द्र सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी पी एन सिंह सहित विभिन्न जनपद स्तरीय अधिकारियों ने मइल स्थित देवरहा बाबा आश्रम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आश्रम के महंत श्याम सुन्दर दास से आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्रम स्थल के निकटवर्ती क्षेत्रों में जलभराव का जायजा लिया।
एडीएम वित्त एवं राजस्व ने बताया कि आश्रम जलभराव से पूरी तरह मुक्त है एवं आश्रम की गौशाला में गोवंश पूरी तरह सुरक्षित हैं। गोवंशों का टीकाकरण कार्य भी आज किया गया तथा आश्रम में गोवंशों के लिए भूसे-चारे की पर्याप्त व्यवस्था है। आश्रम के निकटवर्ती क्षेत्र में हल्के जलभराव की स्थिति है और जल स्तर निरंतर घट रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments