Friday, March 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबहन का हत्यारा कलयुगी चचेरा भाई गिरफ्तार

बहन का हत्यारा कलयुगी चचेरा भाई गिरफ्तार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । थाना मोतीपुर के विश्राम गांव निवासी युवक ने अपने चचेरी बहन की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने चचेरे भाई के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की थी। गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
मोतीपुर थाना क्षेत्र के विश्राम गांव निवासी लगभग 15 वर्षीय किशोरी की उसके चचेरे भाई श्रीराम उर्फ जीवा पुत्र कुन्ना ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी थी। प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार राव ने बताया कि मृतक किशोरी के पिता की तहरीर पर श्रीराम के विरुद्ध हत्या का मु० अ० स० 490/23 धारा 302 भादवि पंजीकृत कराया गया था। जिस पर निरीक्षक मोहम्मद अफजल खान, उप निरीक्षक मनोज कुमार राव, हेड कांस्टेबल मुलायम यादव, रविशंकर पांडेय, रमाकांत सिंह और दीपक यादव की टीम ने आरोपी श्रीराम उर्फ जीवा को गोपिया बैराज के निकट से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त चाकू को पुलिस ने बरामद कर सीज कर दिया है। मालूम हो कि आरोपी ने चचेरी बहन की परिवारिक विवाद को लेकर अपनी बहन की हत्या कर दी थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments